यज्ञ में आहुति देकर कोरोना के शमन का संकल्प

खगड़िया। मानसी प्रखंड के छोटी बलहा स्थित गायत्री प्रज्ञापीठ में कलश स्थापना के साथ नौ दिवसीय चैत्र नवरात्र अनुष्ठान व्रत का शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम यज्ञाचार्य सुदाम सुदर्शन के पुरोहित्व में मुख्य यजमान मुकेश कुमार सिंह ने मंत्रोच्चारपूर्वक कलश स्थापना की। तत्पश्चात हवन यज्ञ की शुरुआत हुई। यज्ञ में आहुति देकर कोरोना के शमन व वैश्विक शांति की मंगलकामना की गई। इस अवसर पर नौ दिवसीय अनुष्ठान व्रत का संकल्प लिया गया। अखिल विश्व गायत्री परिवार मानसी के प्रखंड युवा संयोजक संतोष कुमार ने कहा कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा अर्थात विक्रम संवत 2077 के प्रारंभ पर कलश स्थापना करने से राष्ट्र समृद्ध व सशक्त बनता है।

लॉकडाउन बाद महद्दीपुर में फंसे हैं पटना के एक दर्जन मजदूर यह भी पढ़ें

Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार