बड़ी खबर LIVE: देश में लॉकडाउन के बीच कोरोना का कहर जारी, अब तक 12 लोगों की मौत, 668 लोग इसकी चपेट में

दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर प्राइवेट वाहनों की जांच की जांच

कोरोना वायरस के चलते पूरा देश लॉकडाउन है। इस बीच दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर प्राइवेट वाहनों की जांच की जा रही है।
Private vehicles being checked at the Delhi-Gurugram border, after the lockdown imposed due to COVID-19 pic.twitter.com/QDedOwlL7q
दिल्ली-नोएडा बॉर्डर: पुलिस ने DND फ्लाईओवर को बंद किया, सिर्फ इमरजेंसी वाहनों को आने-जाने की इजाजत
देश भर में लॉक डाउन का आज दूसरा दिन है। इस बीच दिल्ली-यूपी बॉर्डर और डीएनडी फ्लाईओवर को बंद कर दिया गया है। जगह-जगह पुलिस ने नाकेबंदी की हुई है। सिर्फ इमरजेंसी वाहनों और जरूरी सामान पहुंचाने वाली गाड़ियों को ही जाने दिया जा रहा है। वहीं 668 लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं।

अन्य समाचार