26 मार्च- आज ही के दिन गुरू अमरदास सिखों के तीसरे गुरू बने थे

नयी दिल्ली - भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 मार्च की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1552 - गुरू अमरदास सिखों के तीसरे गुरू बने।
1770 - अंग्रेजी एक्सप्लोरर कप्तान जेम्स कुक और एचएमएस एंडेववर उनके चालक दल ने न्यूजीलैंड के सर्कनीव्यूजिंग को पूरा किया।
1780 - ब्रिटेन के अखबार ब्रिट गैजेट और संडे मॉनीटर पहली बार रविवार के दिन प्रकाशित हुए।
1812 - वेनेजुएला के सबसे बड़े शहर कराकास में जबरदस्त भूकंप की वजह से शहर का 90 प्रतिशत हिस्सा ध्वस्त हो गया और करीब 20 हजार लोगों की मौत हो गयी।
1830 - मॉर्मन की पुस्तक, पाल्मारा, न्यूयॉर्क में प्रकाशित की गई।
1845 - एडहेसिव मेडिकेटेड प्लास्टर को पेटेंट प्रदान किया गया।
1904 - 80,000 प्रदर्शनकारियों ने लन्दन के हाइड पार्क में चीनी श्रमिकों के आयात के विरोध में प्रदर्शन किया।
1907 - हिन्दी की मशहूर कवयित्री महादेवी वर्मा का जन्म फरुखाबाद में हुआ।
1943 - एल्सी एस ओट्ट को अमेरिकी वायुसेना पदक मिला और वह यह पदक पाने वाली पहली महिला बनीं।
1953 - डॉ जोनास साल्क ने पोलियो से बचाव के लिए नये टीके की घोषणा की।
1971 - शेख मुजीबुर्रहमान ने पूर्वी पाकिस्तान को बंगलादेश के रूप में स्वतंत्र देश घोषित किया। 26 मार्च को बांग्लादेश स्वंतत्रता दिवस मनाता है।
1973 - लंदन स्टॉक एक्सचेंज में 200 साल पुराने इतिहास को तोड़ते हुए पहली बार महिलाओं की भर्ती की थी।
1979 - तीस साल से जारी युद्ध विराम के लिए इसराइल और मिस्र ने शांति समझौते पर हाथ मिलाए। यह समझौता अमेरिका द्वारा करवाया गया था।
1983 - अमेरिका ने नवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1992 - हैवीवेट बॉक्सिंग चैंपियन माइक टाइसन को बलात्कार के आरोप में 10 वर्ष कारावास की सजा सुनायी गयी।
2000 - व्लादिमीर पुतिन रूस के राष्ट्रपति चुने गए।
2006 - 18 वां राष्ट्रमंडल खेल मेलबोर्न, ऑस्ट्रेलिया में बंद किया गया।
2014 - तावी रोइवास एस्तोनिया के प्रधानमत्री बने।

अन्य समाचार