आज से ही डाल ले ये आदत, कई बीमारियां आस-पास भी नहीं भटगेगी

सेहत के लिहाज से दिनभर में 8 से 10 ग्लास पानी पीना चाहिए। लेकिन गर्म पानी पीने में भले ही अच्‍छा न लगे लेकिन इसके हेल्‍थ बेनिफिट्स आपको जरूर इसे पीने पर मजबूर कर देंगे। सुबह उठते ही गर्म (गुनगुना) पानी पीने के कई फायदे बताए गए हैं।


डेस्क। सेहत के लिहाज से दिनभर में 8 से 10 ग्लास पानी पीना चाहिए। लेकिन गर्म पानी पीने में भले ही अच्‍छा न लगे लेकिन इसके हेल्‍थ बेनिफिट्स आपको जरूर इसे पीने पर मजबूर कर देंगे। सुबह उठते ही गर्म (गुनगुना) पानी पीने के कई फायदे बताए गए हैं। यह काम दिनभर भी किया जा सकता है, यानी जब भी पानी पीने का मन करे, मामूली गुनगुना पानी पिएं। यदि ऑफिस जाते हैं तो थर्मस में गर्म पानी भरकर ले जा सकते हैं। शुरू में अजीब लगेगा, लेकिन इसकी आदत डाल लेंगे तो कई बीमारियों से बचे रहेंगे।

जानकारी के अनुसार कोरोना वायरस से बचने के लिए भी डॉक्टर यही सलाह दे रहे हैं। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने अपनी सेहत के राज का खुलासा करते हुए बताया था कि वे अपने दिन की शुरुआत नींबू मिले गर्म पानी से करती हैं।
बदलते मौसम में सर्दी-खांसी व जुकाम की समस्या आम देखने को मिलती है। इस स्थिति में ठंडा पानी पीने से आपकी समस्या कम होने की बजाए बढ़ सकती है। ऐसे में गर्म पानी ही आपके लिए बेहतर ऑप्शन है।

गर्मी हो या सर्दी, हर मौसम में सुबह खाली पेट आपको हल्का गर्म पानी पीना चाहिए। एक्‍सपर्ट के मुताबिक, इससे शरीर के जहरीले तत्व बाहर निकल जाते हैं। यदि किसी को बदहजमी रहती है तो सुबह उठते ही और रात को सोने से पहले गर्म पानी पीना चाहिए। ऐसा करने से शरीर का तापमान बढ़ता है और पसीने के साथ ही मूत्र के जरिए जहरीले तत्व बाहर निकल जाते हैं। नींबू और शहद मिलाकर भी इस पानी का सेवन किया जा सकता है।
गर्म पानी पीने का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि पेट आसानी से साफ हो जाता है। यानी मल त्यागने में परेशानी नहीं होती है। यह स्थिति शरीर से कई बीमारियों को दूर करती है। गर्म पानी पाचन क्रिया को आसान बनाता है।

एक रिसर्च के मुताबिक, भोजन के बाद जब ठंडे पानी का सेवन किया जाता है तो यह भोजन में शामिल तत्वों, खासतौर पर तेलों को ठोस बना देता है, जिससे इनका पाचन मुश्किल हो जाता है। यह स्थिति बहुत नुकसानदायक हो सकती है, क्योंकि यह वसा आंतों में जम जाती है और आगे चलकर कैंसर का कारण भी बनती है। गर्म पानी पीने से इन स्थितियों से बचा जा सकता है।
नाक व गले की बीमारियां दूर होती हैं
वैसे आप सब जानते ही होंगे की आजकल कोरोना वायरस की चर्चा बदस्तूर है। इस बीमारियों में वायरस श्वसंन तंत्र यानी नाक और मुंह को निशाना बनाता है। यदि गर्म पानी का नियमित सेवन किया जाए तो नाक और मुंह पर होने वाले ऐसे किसी भी अटैक से बचा जा सकता है। गर्म पानी पीने से फेफड़ों में जमा कफ को बाहर निकालना आसान हो जाता है।
आज की सबसे बड़ी समस्याओं में शामिल है मोटापा। गर्म पानी इस समस्या से भी निताज दिला सकता है। वजन कम करने का बेहतरीन उपाय है गर्म पानी में नींबू और शहद मिलाकर सेवन करना। जो लोग नियमित रूप से ऐसा करते हैं, उनका शरीर समय से बूढ़ा नहीं होता है।

गर्म पानी का सेवन करते समय कुछ बातों का ध्यान भी रखा जाना चाहिए। पानी बहुत ही हल्का गर्म होना चाहिए। ज्यादा गर्म पानी से नुकसान हो सकता है। शुरू में पाचन बिगड़ने का खतरा रहता है।

अन्य समाचार