लॉकडाउन के दौरान रोजाना 5 करोड़ लोगों को भोजन करायेंगें BJP कार्यकर्त्ता, JP नड्डा ने दिया आदेश

नई दिल्ली, 26 मार्च: देश में लॉकडाउन के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने 'महाभोजन अभियान' शुरू किया है। इस अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता पूरे 21 दिनों तक रोजाना 5 करोड़ लोगों को भोजन करायेंगें। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की अगुवाई में हुई बैठक में इसका फैसला किया गया।

मालूम हो की कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए प्रधानमंत्री ने सम्पूर्ण हिंदुस्तान को 14 अप्रैल तक लॉकडाउन कर दिया है। ताकि कोरोना वायरस संक्रमण को रोका जा सके। लॉकडाउन के दौरान के गरीब व्यक्तियों को कोई समस्या न हो इसके लिए भाजपा ने 'महाभोजन अभियान' की शुरुवात की है।
नमस्ते भारत में आगे देखिए, बीजेपी का "महाभोजन अभियान" हर रोज 5 करोड लोगों को भोजन कराएंगे बीजेपी कार्यकर्ता पार्टी अध्यक्ष @JPNadda ने दिए निर्देश अगले 21 दिनों में सौ करोड़ गरीब,मज़दूरों को कराए भोजन। @ABPNews #Coronaindia #Lockdown21 pic.twitter.com/mW68wnggvV
— Vikas Bhadauria (ABP News) (@vikasbhaABP) March 26, 2020
बता दें की कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर में अबतक लगभग 20 हजार मौतें हो गयी हैं। जबकि 5 लाख लोग संक्रमित हैं। भारत में भी कोरोना पीड़तों की संख्या 500 के पार पहुँच चुकी है। 12 लोगों की मौत हुई है। 29 लोग रिकवर हुए हैं।

अन्य समाचार