कोरोना वायरस लगातार रहा है पांव पसार, 12 लोगों की गई जान

देश में मोदी सरकार ने 21 दिनों का लॉक डाउन लगा दिया है। देश में कोरोना वायरस पैर पसार रहा है। दिनों दिन इससे संक्रमित लोगों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है। लगातार 24 घंटे में संक्रमण की संख्या बढ़ रही है वहीं इसके प्रभाव से बुजुर्ग लोगों की जान जा रही है। इसके अलावा जो विदेश से लौटे हैं वे खतरे के मुंह में हैं ।

कोरोना वायरस से जान जाने की बात करें तो अबतक देश में 12 लोग गुजर चुके हैं। इस संबंध में नया मामला आया है जो अहमदाबाद का है। अहमदाबाद में बुधवार की देर रात को 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि वे विदेश से आ चुकी थी। गुजरात के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार महिला कुछ ही दिन पूर्व विदेश से लौटी थी और कोरो ना पॉजिटिव पाई गई थीं। वे 22 मार्च से अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती थीं।

इससे प्रभावित लोगों की संख्या बीते 24 घंटों में 95 की संख्या और बढ़ गई है। इससे संक्रमित होने वालों की संख्या 612 हो गई है।
आज केंद्र सरकार के द्वारा लॉक डाउन किए जाने का दूसरा दिन है। हालांकि आवश्यक चीजें की पूर्ति होती रहेगी। खाने पीने की चीजें मिलती रहेंगी। दवा की भी दुकानें खुली होंगी।

अन्य समाचार