भारत: सिर्फ़ इतने घंटों में सामने आए 87 नये मामलें!

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 649 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इनमें से 593 लोगों का अभी भी इलाज हो रहा है। 42 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

जागरण डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, अब तक 13 लोगों की मौत हो गई है। 649 में 602 मरीज भारतीय और 47 विदेशी हैं। ये आंकड़े स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी गुरुवार 26 मार्च 2020 सुबह 10 बजकर 15 मिनट तक के हैं।
बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार पिछले 25 घंटे में 87 नए मामले सामने आए हैं। बुधवार, 25 मार्च 2020, सुबह 9.15 बजे तक मरीजों की संख्या 592 थी।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार सबसे ज्यादा मामले अभी तक महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। यहां अभी तक 124 मामलों की पुष्टि हुई है। एक मरीज ठीक हुआ है और तीन लोगों की मौत हो गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा केरल प्रभावित हुआ हैराज्य में अभी तक 118 मामले सामने आए हैं। इनमें से आठ लोग विदेशी हैं। चार लोग ठीक हैं। वहीं, किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कर्नाटक में अभी तक 41 मामलों की पुष्टि हुई है। तीन लोग ठीक हो गए हैं और एक व्यक्ति की मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार तेलंगाना में 41 मामलों की पुष्टि हुई है। एक मरीज ठीक हो गया है। लेकिन किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार राजस्थान में 38 मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें से दो लोग विदेशी है। तीन लोग ठीक हो गए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार उत्तर प्रदेश में 37 मामले सामने आए हैं। इनमें से एक विदेशी है। वहीं, किसी व्यक्ति की इससे मौत नहीं हुई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पंजाब में अभी तक 33 मामले सामने आए हैं। यहां एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार तमिलनाडु में 26 मामले सामने आए हैं। इनमें से 6 लोग विदेशी हैं। एक मरीज ठीक हो गया है। एक की मौत हो गई है।

अन्य समाचार