ये चीजें पिम्पल्स की समस्या से दिलाती है छुटकारा ,जानिए

फल का सेवन हमारे स्वास्थ्य के साथ -साथ सुंदरता में भी निखार लाता है। संतरा एक बहुत ही स्वादिष्ट फल होता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी मौजूद होता है जो सेहत और त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। रोजाना संतरे का सेवन करके आप अपनी ब्यूटी में भी निखार ला सकती हैं।

संतरे के कुछ ब्यूटी फायदे:
# संतरे के जूस में भरपूर मात्रा में साइट्रिक एसिड मौजूद होता है जो पिंपल्स की समस्या को दूर करने में मदद करता है। पिम्पल्स की समस्या से छुटकारा पाने के लिए रोजाना अपने चेहरे पर संतरे का रस लगाएं।
# अगर आप अपनी त्वचा को चमकदार बनाना चाहती हैं तो संतरे के छिलकों को दूध दही के साथ मिलाकर पीस लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाकर सूखने दें। बाद में इसे ठंडे पानी से धो ले।
# त्वचा के खुले हुए रोम छिद्र पिंपल्स और ब्लैकहेड्स की समस्या का कारण बनते हैं। अपनी त्वचा के खुले हुए रोम छिद्रों को बंद करने के लिए रोज़ाना अपने चेहरे पर संतरे का जूस लगाएं।
# डेड स्किन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए संतरे के छिलकों को पीसकर इसमें थोड़ी सी मुल्तानी मिट्टी और शहद मिलाएं। अब इसे अपने चेहरे पर लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। बाद में इसे ठंडे पानी से धो लें।

अन्य समाचार