कोरोना वायरस को रोकने के लिए 19 पंचायतों में की गई ग्रामसभा

सहरसा। मुख्य सचिव एवं डीएम के निर्देश पर प्रखंड के सभी 19 पंचायतों में कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए ग्राम सभा आयोजित की गई। महिषी उत्तरी में मुखिया, पवन देवी, आरापट्टी में मुखिया शांति देवी, महिषी दक्षिणी पंचायत में मुखिया नरेश यादव, नहरवार में मुखिया विजय सिंह, कुंदह में मुखिया राजेन्द्र शर्मा, वीरगांव में मुखिया शिवेंद्र सिंह जीसू, भेलाही में मुखिया नौशाबा खातून, बघवा में मुखिया चिरंजीव चौधरी, सिरवार वीरवार में मुखिया मोना देवी, राजनपुर में मुखिया साइना प्रवीण सहित अन्य पंचायतों में सम्बन्धित पंचायतों के मुखिया के नेतृत्व में ग्रामसभा आयोजित किया गया। ग्राम सभा में माइकिग के जरिये प्रचार के साथ अन्य माध्यमों से कोरोना के प्रति जागरूक करने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में बाहर से आये लोगों को चिन्हित कर आइसोलेशन केंद्र में रखने का निर्णय लिया गया। बैठक में पंचायत में इस संक्रमण के समय सहयोग के लिए वार्ड स्तर पर वोलेंटियर टीम का गठन किया गया। बैठक में सभी पंचायतों के सरपंच, पंसस, वार्ड सदस्य, पंच, आशा, सेविका, महिषी एवं जलई थाना के पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

अन्य समाचार