भाजपा ने एक समर्पित कार्यकर्ता खो दिया : रघुवर दास

रांची। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कांके के पूर्व विधायक रामचंद्र बैठा के निधन पर गहरा दुख जताया है। दास ने गुरुवार को कहा कि उनके निधन से भाजपा ने एक समर्पित कार्यकर्ता खो दिया है। वे सदा जनहित के कार्यों में सक्रिय रहते थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे। उल्लेखनीय है कि गुरुवार की अहले सुबह पूर्व विधायक रामचंद्र बैठा का निधन हो गया।


अन्य समाचार