बिहार में कोरोना का असर! नीतीश ने किया 100 करोड़ का फंड जारी, 6 केस पॉजिटिव

बिहार में 21 दिन के लॉकडाऩ का गुरुवार को दूसरा दिन रहा। पटना भागलपुर, गया, मुजफ्फरपुर सहित पूरे बिहार में लॉकडाउन का असर दिखा है।सुबह के वक्त लोग राशन दूध और दवा जैसी जरूरी चीजों की खरीददार करने निकले। इसके बाद सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।


लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। 41 लोगों पर पुलिस ने लॉकडाउन उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया है। 9 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। राज्य में कोरोना के संक्रमण अब तक 6 लोग हो चुके हैं।

राज्य में मुंगेर के जिस युवक की मौत हुई थी उसके घर की एक महिला और पड़ोसी के ऐस बच्चे की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। बिहार में 404 सैंपल की जांच की गई है। राज्य के 1228 लोगों को सर्विलांस पर रखा गया है, जिसमें 183 गोपालगंज के हैं। इस तरह कोरोना वायरस पूरे राज्य में खतरनाक स्तर पर जाता जा रहा है। मुंगेर में बुधवार को एक संदिग्ध की जान चली गई। यह जिला सदर अस्पताल में लाल दरवाजा गीताबाबू रोड के पास रहता था। ऐसा कहा जा रहा है कि वह कोरोना से पीड़ित था। इधर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष से 100 करोड़ रुपये का ऐलान किया है। ऐसे में लॉकडाउऩ के दौरान जीवनयापन में आ रहा संकट गरीबों का कम हो सकेगा। बिहार के बाहर फंसे लोगों के खाने को लेकर सरकार ने खास योजना तैयार की है। इसकोलेकर दिल्ली में रेसिडेन्ट कमिश्नर विपिन कुमार को ये जिम्मेदारी दी गई है। ऐसे में जो लोग दिल्ली में फंसे है या बिहार आने का पैदल रास्ता तय कर रहे हैं। उनके खाने का इंतजाम कराया जाएगा।
लॉकडाउन के बीच सरकार के बड़े ऐलान! गरीब, किसान, मजदूर, महिला के लिए राहत पैकेज
Coronavirus लॉकडाउन पर सोनिया ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, जानिये पत्र की बड़ी बातें

अन्य समाचार