कबीरा पंचायत में 28 लोगों की हुई जांच

सहरसा। सलखुआ प्रखंड के पूर्वी कोसी तटबंध के अंदर फरकिया दियारा के कोसी उच्च विद्यालय में गुरुवार को चिकित्सा पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह द्वारा दूसरे राज्य अपने घर आए लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई जिसमें कबीरा पंचायत के बिंदटोली के 28 लोगों का स्वास्थ्य जांच की गई। इसे सोशल डिस्टेंस के बारे में समझाया गया। साथ ही प्रत्येक आधे घंटे पर साबुन से अच्छी तरह से सफाई करने को कहा गया। लोगों को सोशल डिस्टेंस बनाए रखने को कहा गया। जिसमें एक मीटर की दूरी बनाने को कहा गया। स्वेच्छाग्राही सजन कुमार, डॉक्टर अरविंद कुमार, गणेश सिंह ने सभी बाहर राज्य से लोगों को जांच के लिए चिन्हित में सहयोग किए। वहीं बीडीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रखंड के सभी पंचायत के विद्यालयों में आइसोलेशन वार्ड बनाने को लेकर चिह्नित किया गया है। जिसमें सलखुआ पीएचसी,मध्य विद्यालय मोबारकपुर, मध्य विद्यालय कोपरिया, मध्य विद्यालय गोरियारी, मध्य विद्यालय गोसपुर, मध्य विद्यालय बोहरवा, मध्य विद्यालय खजुरदेवा, मध्य विद्यालय महादेवमठ,मध्य विद्यालय अलानी, उच्च विद्यालय कबीरा धाप, मध्य विद्यालय साम्हरखुर्द शामिल हैं।

कोरोना की रोकथाम को लेकर आमसभा आयोजित यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार