केले का चाय पीने के ये फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप

सुनने में काफी अजीब लग रहा होगा कि केले का भी कोई चाय होता है क्या। लेकिन आपको बता दूं कि केला तो केला है या दुनिया मे किसी भी फल का चाय बन सकता है। जैसे जैसे जनरेशन आगे बढ़ती चली जा रही है वैसे वैसे नई नई चीजें भी सामने आती जा रही है। आज हम आपको केले का चाय बनाना बताएंगे और साथ मे ये भी बताएंगे कि इसका क्या फायदा है। तो आइये जानते हैं।

आवश्यक सामग्री
1 केला, एक कप पानी और दालचीनी पाउडर
केले का चाय बनाने के लिए सबसे पहले एक केले को एक कप पानी मे लेकर उबाल लें और फिर इस पानी मे आधा चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर खूब अच्छे से इसे भाप आने तक उबाल लें और फिर इसे छान कर पीना स्टार्ट कर दें। आइये जानते हैं इसके कुछ फायदे।
1. बहुत से लोगों को नींद आने की समस्या काफी ज्यादा रहती है ऐसे में केले का चाय जरूर पियें। इससे नींद आने की समस्या हल हो जाएगी।
2. पेट दर्द, एसिडिटी और अपच में केले का चाय बहुत ही लाभदायक है। जब भी आपको इस तरह का कोई समस्या हो तो एक बार यह टिप्स जरूर अपना कर देखें।
3. केले का चाय पीने से पाचन सम्बन्धी समस्याएं दूर हो जाती है और साथ ही कब्ज में काफी राहत मिलती है।
4. जिन व्यक्तियों को काफी ज्यादा तनाव रहता है उन्हें केले का चाय जरूर पीना चाहिए। इससे स्ट्रेस कम होता है और दिमागी शांति मिलती है।
ये थे कुछ 4 ऐसे लाभ जो कि केले के चाय के सेवन से प्राप्त किये जा सकते हैं। यदि आप भी केले का चाय नही पीते हैं तो आज ही से पीना स्टार्ट कर दें।

अन्य समाचार