Xiaomi Mi TV के 40 लाख से ज्यादा वेरिएंट बिके, जानें इसके बारे में

Xiaomi Mi TV को लेकर कई जानकारी सामने नही आयी है। मी टीवी इंडिया के ट्विटर अकाउंट पर जानकारी दी है कि दो साल में देश में 40 लाख मी टीवी डिलीवर हो चुके है। कंपनी ने अपने कम कीमत वाले टीवी को लाँच किया था, जिससे इसने भारतीय बाजार में अपनी पहचान बना ली। कंपनी ने अपने टीवी को 2018 में लाँच किया था। इन टीवी में स्पेसिफिकेशन भी काफी दमदार दिए गए है, अब इसके बारे में आपको विस्तार से जानकारी देते है-

ट्विटर पर कंपनी ने यूजर्स को समर्थन के लिए धन्यवाद किया है और इसके अलावा उनसे पूछा है कि वे कौन से Mi TV का उपयोग करते हो। इसके अलावा लिखा है कि हमने भारत में 4 मिलियन #MiTV की एक बड़ी संख्या को शिप किया है। इसके आगे कहा है कि आपके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद।

कहा है कि हमें उम्मीद है कि मी टीवी सुपर एंटरटेनिंग है। आपको जानकारी के लिए बता दे कि फरवरी 2018 में भारत में Xiaomi Mi TV 4 को लाँच किया गया था। इसकी 4.9 मिलिमीटर की मोटाई थी जो उस समय की दुनिया की पतली एलईडी टीवी होने का दावा किया था। इसके 55 इंच स्क्रीन साइज़ मॉडल की कीमत 39,999 रुपये थी।
इस टीवी में एचडीआर सपोर्ट दिया गया है, इसके अलावा इसमें 4के पैनल दिया गयाहै। इसकी रैम की जानकारी देतो इसमें 2 जीबी की रैम दी गई है और इसके अलावा इसमें 8 जीबी स्टोरेज दी गई है। इसमें 64 बिट क्वाड कोर एमलॉजिक कोर्टेक्स-ए53 प्रोसेसर का उपयोग किया गया है। इसके अलावा भारत में Mi TV 4A सीरीज़, Mi TV 4C सीरीज़ और Mi TV 4X सीरीज़को भी लाँच किया गया था।

अन्य समाचार