प्यार में पड़ कर इस तरह बदल जाती है लडकियां ,जानिए

प्यार का अहसास जितना खुबसूरत होता है, यह हमारे लिए उतना ही खतरनाक भी होता है। प्यार में पड़ने के बाद हर इंसान बदल जाता है। अगर बात लड़कियों की करें तो रिलेशनशिप में आने के बाद उनकी बहुत सी हरकतें और आदतें बदल जाती हैं। यूं तो ये चेंजेज हर किसी में अलग-अलग होते हैं लेकिन कुछ बातें कॉमन भी होती हैं। ये ऐसे ही 5 बदलाव हैं जो प्यार में पड़ने के बाद ज्यादातर लड़कियों में नजर आते हैं..

# नींद कम आना :- ये तो आपने भी सुन रखा होगा कि प्यार हो जाने पर नींद उड़ जाती है। किसी से प्यार हो जाने के बाद ज्यादातर लड़कियां देर रात तक जगना शुरू कर देती हैं। रात-रातभर फोन पर बातें करना, चैट करना उनकी आदत बन जाती है।
# गानों की पसंद :- प्यार में पड़ने के बाद हर रोमांटिक स्टोरी, लव-सॉन्ग अपना लगने लग जाता है। ये उन लड़कियों के साथ भी होता है जिन्हें कुछ समय पहले तक लव-स्टोरीज झूठी लगा करती थीं।
# पहनने और चलने का अंदाज :- प्यार हो जाने के बाद ज्यादातर लड़कियां खुद को पहले से कहीं अधि‍क तवज्जों देना शुरू कर देती हैं। उन्हें हर समय प्रेजेंटेबल रहना अच्छा लगने लगता है। उनकी ड्रेस सेंस बदल जाती है और चाल भी। वाकई प्यार पर्सनैलिटी निखार देता है।
# मोबाइल से चिपकना :- कुछ समय पहले तक जिस लड़की को अपने मोबाइल की सुध भी नहीं रहती है वो अचानक से मोबाइल को लेकर क्रेजी हो जाती है। मोबाइल, हथेलियों से हमेशा के लिए चिपक जाता है और अगर गलती से भी कोई दूसरा उसे उठा ले तो बवाल मच जाता है।
# इतराना :- वैसे तो हर लड़की खुद को खूबसूरत ही मानती हैं लेकिन प्यार हो जाने के बाद ये एहसास और गहरा जाता है। जिसका नतीजा ये होता है कि उनका ज्यादातर समय शीशे के सामने खड़े होकर बीतने लगता है। खुद पर इतराना उनकी आदत बन जाती है।

अन्य समाचार