देसी घी का सेवन करने से होती है ये बीमारी दूर,जानिए

यह हम सभी जानते है कि घी खाने से शरीर को ताकत मिलती है और शरीर एकदम दुरूस्त रहता है। घी खाने से कई सारे लाभ जुड़े हुई हैं और इसका सेवन करने से कई तरह की रोगों को चुटकियों में खत्म किया जा सकता है। घी खाने से शरीर को क्या फायदे पहुंचते हैं वो इस प्रकार है।

देसी घी खाने के फायदे:
# एक चम्मच घी में आप पिसी शकर और पिसी कालीमिर्च मिला दें और इस मिश्रण का सेवन रोज सुबह खाली पेट करें। घी में इन दोनों चीजों को मिलाकर खाने से आंखों की रोशनी बेहतर हो जाएगी।
# घी का सेवन करने से हड्डियां मजबूत हो जाती हैं। इसके अलावा छोटे बच्चों को भी घी जरूर देना चाहिए। घी खाने से बच्चों की हड्डियों का विकास अच्छे से होता है और हड्डियां मजबूत बनी रहती है।
# शरीर में कमजोरी आने पर अगर घी का सेवन किया जाए तो कमजोरी दूर हो जाती है। जो लोग आसानी से थक जाते हैं वो एक चम्मच घी का सेवन रोज किया करें। घी खाने से शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ जाएगा।
# जिन लोगों का शरीर काफी पतला है वो लोग घी को अपनी डाइट में शामिल कर लें। दूध में घी को डालकर खाने से शरीर की दुर्बलता एकदम दूर हो जाती है और शरीर मजबूत हो जाता है।

अन्य समाचार