मौसमी के जूस में मिलाकर सेवन करने से दूर होती है ये समस्याएं, जानिए

हमारे शरीर के लिए मौसमी का जूस का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी और पोटेशियम मौजूद होते हैं। इसके अलावा इसमें आयरन और कॉपर की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है। रोजाना मौसमी के जूस का सेवन करने से आपका वजन आसानी से कम हो जाता है।

मौसमी के जूस के फायदे:
# अगर आप नियमित रूप से मौसमी के जूस का सेवन करते हैं तो इससे आपकी पाचन शक्ति मजबूत हो जाती है। इससे आपके शरीर में लार का निर्माण अधिक मात्रा में होता है जिससे पाचन शक्ति तेज हो जाती हैं।
# स्किन के लिए मौसमी का जूस बहुत फायदेमंद होता है। रोजाना मौसमी का जूस पीने से आपकी त्वचा पर मौजूद दाग धब्बे और पिंपल्स खत्म हो जाते हैं।
# अगर आपको शुगर की समस्या है तो रोजाना मौसमी के जूस में थोड़ा सा आंवले का रस और शहद मिलाकर पिए। इससे आपको शुगर की समस्या से आराम मिलेगा।
# कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए रोजाना मौसमी के जूस का सेवन करें। पोटेशियम की भरपूर मात्रा होने के कारण ये पेट की गड़बड़ी और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है।

अन्य समाचार