दिल्ली में फंसे हैं हजारों मजदूर : भारती

सहरसा। दिल्ली में फंसे हैं हजारों मजदूर तुरंत भोजन पानी का व्यवस्था नहीं की गयी तो बेमौत सभी मर जाएंगे। सरकार को इन मजदूरों के विशेष पहल करनी चाहिए। राष्ट्रवादी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह अधिवक्ता अनिल भारती ने जानकारी देते हुए कहा है कि लॉकडाउन की वजह से दिल्ली के पहाड़गंज में करीब 700 भवन निर्माण में लगे मजदूर, सीमेंट साइडिग, शकूरबस्ती में करीब पांच हजार हार्ड लेबर, आजादपुर मंडी में करीब नौ हजार मजदूर व दिल्ली के छिटपुट अन्य जगहों में हजारों लोग फंसे हुए हैं। खाने-पीने एवं रहने का भी कोई ठिकाना नहीं है। बिहार के पूर्णियां, सहरसा, खगड़िया, मधेपुरा, सुपौल,अररिया, किशनगंज, दरभंगा, कटिहार आदि जिलों के रहने वाले हैं। हमलोग भी सहायता के लिए घर से नहीं निकल पा रहे हैं।

बेहोशी की हालत में मिला युवक यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार