अब तक जिले में नहीं मिले हैं कोरोना के मरीज

खगड़िया। कोरोना के बढ़ते प्रभाव के साथ खगड़िया भी लगातार लॉकडाउन पर है। लोग कोरोना के खौफ के बीच सजगता व सावधानी बरतने के साथ इसे लेकर सशंकित भी हैं। जिले में बाहर प्रदेशों से लोगों का आना भी जारी है। साधारण बुखार व खांसी से भी लोग परेशान हो जा रहे हैं। और भागे- भागे अस्पताल पहुंच रहे हैं। जिसे लेकर सदर अस्पताल में मरीजों की भी भीड़ दिख रही है। अब तक ऐसे पांच सौ से ऊपर मरीज अस्पताल चिकित्सा को लेकर पहुंचे है। जिसमें दो सौ से अधिक लोगों की सीबीसी जांच भी की जा चुकी है। हालांकि अब तक कोई भी पाजेटिव मरीज नहीं मिले हैं। बीते गुरुवार को भी परबत्ता पखंड के

सदर अस्पताल में अबतक पांच सौ से अधिक परदेसियों की हो चुकी है जांच यह भी पढ़ें
एक संदिग्ध को भागलपुर रेफर किया गया। शुक्रवार को भी कोरोना के संदेह को लेकर 46 लोगों की चिकित्सीय जांच की गई। जिसमें एक को एहतियात के तौर पर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। हालांकि शाम तक सदर अस्पताल में तीन लोग ही आइसोलेशन वार्ड में भर्ती थे। पूर्व के भर्ती मरीजों को लक्षण नजर नहीं आने पर उन्हें आइसोलेशन वार्ड से मुक्त करते हुए घर पर ही क्वाराटाइन होने की सलाह के साथ भेजा गया। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. योगेंद्र प्रयासी ने बताया कि बाहर प्रदेशों से आने वाले लोगों को आवश्यकता के अनुसार एहतियात के तौर पर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जाता है। वर्तमान में तीन लोग आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है। अब तक जिले में एक भी कोरोना के मरीज नहीं पाए गए हैं। एक संदिग्ध को बीते गुरुवार को भागलपुर रेफर किया गया है। जिसे सांस लेने में तकलीफ थी और सीने में दर्द की भी शिकायत थी।

Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार