Coronavirus in Maharashtra : मुंबई में कोरोना संक्रमित महिला और संदिग्ध डॉक्टर की मौत

उपमुख्यमंत्री बोले- जरूरत हुई तो सेना बुलाएंगे महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमण का खतरा गंभीर हो गया है। उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने शुक्रवार को कहा है कि स्थिति गंभीर है। इसलिए जरूरत पड़ी तो सेना बुलाई जाएगी। इस बीच शुक्रवार को राज्य में 28 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए जिसमें से 9 मुंबई से हैं। इससे राज्य में कोविड-19 मरीजों की संख्या बढ़कर 153 हो गई है।दरअसल, शुक्रवार देरशाम राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में एक 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। इससे राज्य में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 5 हो गई है। इसके अलावा मुंबई के एक निजी अस्पताल में एक 85 वर्षीय डॉक्टर की संदिग्ध कोरोना वायरस मौत हुई है। दोनों मृतकों के रिश्तेदार इंग्लैंड से आए थे और उन्हें पेसमेकर भी लगा था। राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुक्रवार को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 51 जबकि प्रदेश की उपराजधानी नागपुर में कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। हालांकि बीएमसी की रिपोर्ट पर गौर करें तो मुंबई में कुल 86 मरीज कोरोना पॉजिटिव हैं जिसमें 55 मुंबई के और 26 मुंबई से बाहर यानि ठाणे, नवी मुंबई, वसई-विरार, उल्हासनगर और कल्याण-डोंबिवली के हैं।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में कोरोना की स्थिति मुंबई 51 पुणे 18 पिंपरी-चिंचवड़ 13 सांगली 24 नागपुर 09 यवतमाल 04 अहमदनगर 03 सतारा 02 पनवेल 02 कल्याण-डोंबिवली 06 नवी मुंबई 06 उल्हासनगर 01 औरंगाबाद 01 वसई-विरार 01 सिंधुदुर्ग-कोल्हापुर 02 पालघर-गोंदिया 02 गुजरात निवासी 01 अन्य 09 कुल मामले 153 मृतक संख्या 05

अन्य समाचार