28 मार्च:भारत और विश्‍व इतिहास में 28 मार्च की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली।भारत और विश्‍व इतिहास में 28 मार्च की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1572- हॉलैंड में स्पेन के सेना कमांडर के अत्याचारों के विरुद्ध जनान्दोलन आरंभ हुआ।
1795- पोलैंड का विभाजन हुआ।
1809- मेडलिन युद्ध में स्पेन ने फ्रांस को हराया।
1854- फ्रांस और ब्रिटेन ने रूस के खिलाफ क्रीमिया युद्ध की घोषणा की।
1891- विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप आयोजित।
1917- प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान महिलाओं की सेना सहायक कोर की स्थापना हुई।
1922- अमेरिकी आविष्कारक ब्रेडली ए. फिस्के ने माइक्रोफिल्म पठन यंत्र का पेटेंट कराया।
1941- नेताजी सुभाष चंद्र बोस नजरबंदी से बचकर बर्लिन पहुँचे।
1964- इंग्लैंड के पास पहला समुद्री डाकू रेडियो स्टेशन बना।
2000- वेस्टइंडीज के कोर्टनी वाल्स ने 435 विकेट लेकर कपिल देव का रिकार्ड तोड़ा।

अन्य समाचार