राहत कोष में बीडीओ ने वेतन से दिया दस हजार

कैमूर। बीडीओ मयंक कुमार सिंह ने आपदा राहत कोष में अपने वेतन से दस हजार रुपये अंशदान दिया है। बताया जाता है कि कोरोना वायरस जैसी महामारी में राहत के लिए राहत कोष बनाया गया है। जिसमें कोई भी व्यक्ति अपनी इच्छा के अनुसार अंशदान दे सकता है।

बीडीओ ने बताया कि देश के इतिहास में पहली बार इतना बड़ा संकट आया है। इस संकट से निपटने के लिए सभी लोगों को कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करना पड़ेगा। बीडीओ ने कहा की सभी लोगों को लॉकडाउन का शत-प्रतिशत अनुपालन करवाने के लिए हम लोग तैयार हैं। इसके अलावा कसेर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि फिरोज कुमार सुमन ने बताया कि मुखिया प्रियंका देवी चार महीने का मानदेय राहत कोष में देने की घोषणा कर चुकी हैं।
लॉकडाउन का अनुपालन कराने गांवों में पहुंचा प्रशासन यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार