कोरोना मरीजों का अड्डा बना नोएडा, संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 23

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है जो न केवल नोएडा वालों के लिए बल्कि देश के लिए चिंता का विषय है। शनिवार को यहां 5 नये पॉजीटिव केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। बता दें कि इससे पहले वीरवार को को 7 और शुक्रवार को 3 नए पॉजीटिव मरीज मिले थे। इन सभी के साथ नोएडा में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है जो देश के किसी भी शहर के मुकाबले ज्यादा है। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या कुल 55 हो गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि उत्तर प्रदेश में मरीजों के स्वस्थ होने की दर अच्छी है। 14 पॉजिटिव मरीज स्वस्थ वीरवार को नोएडा में 3 मरीजों की रिकवरी के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। प्रदेश में अबतक 14 पॉजिटिव मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। नोएडा में लंदन से आया ऑडिटर कोरोना संक्रमण का वाहक बनकर सामने आया है। उसके संपर्क में आने से एक महिला कर्मचारी की बेटी व एक अन्य कर्मी व उसकी पत्नी संक्रमित हुई है। वहीं गाजियाबाद में एक मरीज दुबई से लौटकर आया था। दूसरा कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आया था। बागपत में जो युवक कोरोना पॉडिटिव पाया गया है वह भी दुबई से लौटा है। राज्य संक्रामक रोग निदेशालय के संयुक्त निदेशक डॉ. विकासेंदु अग्रवाल ने बताया कि वीरवार तक कोरोना वायरस के संक्रमण से प्रभावित देशों से आए 37,748 यात्रियों की पहचान की जा चुकी है।

कहां कितने संक्रमित मरीज-
शामली

अन्य समाचार