टीवी पर फिर से लौटा रामायण-महाभारत का दौर, अब हर घर और मोहल्ला होगा लॉक डाउन.

28 Mar, 2020 04:55 PM | Saroj Kumar 215

इंडिया में एक समय ऐसा था जब मोहल्ला क्या पूरा देश लॉक डाउन हो जाता था, और यह लॉक डाउन था रामायण और महाभारत जैसे धारावाहिको का लॉक डाउन. जैसे ही रामायण और महाभारत टीवी पे आना सुरु होता था लोग अपने सारे काम धाम छोर कर टीवी के सामने बैठ जाते थे. 
एक बार फिर ऐसा ही कुछ होने जा रहा है - कोरोना का कहर जारी है। सरकार ने इसके संक्रमण से बचाव के लिए देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा कर रखी है। ऐसे में लोगों के लिए समय काटना मुश्किल होता जा रहा है। इस बीच लोगों ने सरकार से बहुचर्चित रामायण और महाभारत धारावाहिक दिखाने की मांग करनी शुरू कर दी। दर्शकों की मांग पर आज से दोनों धारावाहिकों का प्रसार फिर से आरंभ किया जा रहा है। 
बताते चलें कि प्रतिदिन इन सीरियलों के दो एपिसोड का प्रसारण होना है। रामायण का प्रथम एपिसोड सुबह ९ बजे व दूसरा एपिसोड रात नौ बजे दिखाया जाएगा। इसी प्रकार नित्य डीडी भारती पर दोपहर बारह बजे और शाम सात बजे 'महाभारत' के दो एपिसोड का प्रसारण होगा। आखिरकार एतिहासिक पौराणिक सीरियल रामायण और महाभारत के दुबारा प्रसारण करने की दर्शकों की मांग पूरी हो गई है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसार मंत्रालय ने लोगों की बढ़ती मांग को देखते ही शुक्रवार की शाम को यह निर्णय लिया था।


इन दो सीरियल के अलावा सोशल मीडिया पर चाणक्य, द जंगल बुक, सर्कस, or शक्तिमान  आदि जैसे धारावाहिकों को एक बार फिर से प्रसारित करने के लिए लोग लगातार मांग कर रहे है. 

अन्य समाचार