देश में कोरोना से 24 की मौत, कोरोना पॉजिटिव की संख्या पहुंची 1000 के पार

देश में कोरोना से 24 वीं मौत

1 हजार लोग पाए गये कोरोना संक्रमित
लगातार बढ़ रहा है मौतों का आंकड़ा
नई दिल्ली : देश में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या अब तेजी से बढ़ने लगी है। शनिवार को अचानक से कोरोना पीड़ितों क की संख्या का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। इसमें करीब 30 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्जा की गयी है। कोरोना संक्रमितों की संख्या 1000 के पार पहुंच गयी है। जबकि मौतों का आंकड़ा 24 हो गया है।
दुनिया भर में कोहराम मचाने वाली इस महामारी ने अब भारत में भी तेजी से पैर पसारना शुरू कर दिया है। पीएम मोदी ने इसी बात को ध्यान में रखते हुए 21 दिन का लॉक डाउन घोषित कर रखा है। लेकिन लोग हैं कि मानने को तैयार नही। उन्हे नहीं पता कि उनकी छोटी छोटी समस्या उनके जीवन पर भारी पड़ सकती है। और ऐसा हो भी रहा है। जिन्हे कोरोना का संक्रमण है वो अपनी इस बीमारी को छिपाते हुए लोगों के बीच घुल मिल रहे है।जिससे ये महामारी तेजी से बढ़ने लगी है। 14 मार्च तक कोरोना मरीजों की संख्या का आंकड़ा करीब सौ आस पास था लेकिन अगले 14 दिनों में ही ये संख्या बढ़ कर 1000 हो गयी
इलाज के बाद भी शरीर में रह सकता है कोरोना वायरस, रिसर्च में खुलासा​
बिगड़े हालात संभालना हो सकता है मुश्किल
शुक्रवार को जहां देश में 724 मरीज ही कोरना संक्रमित थे वहीं शनिवार को ये आंकड़ा बढ़ कर 1000 के पार पहुंच गया। जो बेहद चिंता जनक है। गुजरात में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ कर 55 हो गयी। तो तेलंगाना और आंध्रप्रदेश में भी अब ये आंकड़ा तेजी से बढ रहा है। महाराष्ट्र में 28 नये मामले सामने आये है। वहां कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ कर 281 पहुंच गयी है। अभी भी लोग नहीं चेते तो ये महामारी लोगों पर कहर बन कर टूट सकती है। केन्द्र और राज्य सरकारें लगातार लोगों से घरों में रहने की सलाह दे रही हैं लोग है कि मानने को तैयार नहीं ।ऐसे में हालात संभालना सरकारों के लिये भी मुश्किल हो सकता है।

अन्य समाचार