मास्क और साबुन का वितरण

संवाद सूत्र सरायगढ़,(सुपौल): कोरोना वायरस से बचने के लिए सरकार द्वारा घोषित लॉकडाउन का शत-प्रतिशत पालन करने और अपने आप को इस महासंक्रमण से बचाने हेतु सरायगढ़ भपटियाही मंडल भाजपा अध्यक्ष मुकेश कुमार मेहता ने अनुसूचित जाति मोहल्ले में घूम-घूम कर लोगों को इस जानलेवा वायरस के प्रति सचेत किया तथा मास्क एवं साबुन का वितरण किया।

लॉकडाउन के दौरान घरों में रहने के बजाय जगह-जगह भ्रमण कर रहे मंडल भाजपा अध्यक्ष ने हर एक लोगों को ऐसी जानलेवा बीमारी से बचे रहने का अनुरोध किया। देश में आए संकट की घड़ी में गांव टोले के लोग भी सरकार के साथ रह रहे हैं। यह बहुत बड़ी बात है। लोग धैर्य और संयम के साथ लॉकडाउन का पालन करें तो देश कोरोना से जीत जाएगा।
पांच वर्ष बीत जाने पर भी पूरी नहीं हुई सड़क यह भी पढ़ें
उधर राजद के पूर्व युवा जिला सचिव रौनक कुमार ने कई लोगों को मास्क तथा साबुन प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को 14 अप्रैल तक सख्ती से लॉकडाउन का पालन करने का भी आग्रह किया।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार