अग्निपीड़िता को संस्था ने दी मदद

संवाद सूत्र, बलुआ बाजार (सुपौल) : बलुआ बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवराम बिशनपुर पंचायत के वार्ड 7 निवासी अग्निपीड़ित गिरिजा देवी को स्वधाम ट्रस्ट की तरफ से राहत सामग्री दी गई। शुक्रवार की रात उनके घर अगलगी की घटना हुई थी। इस घटना में कीमती सामान, अनाज, कपड़ा आदि जलकर राख हो गए थे। सरकारी स्तर पर मदद का आश्वासन मिलने के बाद भी उन्हें अब तक राहत नहीं मिल पाई थी। उनकी समस्या को देखते हुए स्थानीय स्तर पर जन कल्याण सेवा में डटे ट्रस्ट स्वधाम की तरफ से उन्हें एक क्विटल अनाज और 2100 रुपये की राहत राशि दी गई। ट्रस्ट के संस्थापक मनोहर झा ने बताया कि हमारा ट्रस्ट कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए सामाजिक स्तर पर जागरुकता फैलाई जा रही है। इसके साथ ही निश्शुल्क हैंडवाश, मास्क, सैनिटाइजर, मास्क का वितरण एक सप्ताह से किया जा रहा है। उन्होंने सामाजिक और प्रशासनिक स्तर से भी पीड़िता की मदद करने की अपील की। मौके पर बलुआ बाजार थाना के एएसआइ राजीव कुमार, संतोष झा, मनीष कुमार यादव, रणधीर सिंह आदि मौजूद थे।

पांच वर्ष बीत जाने पर भी पूरी नहीं हुई सड़क यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार