हादसा में सिपाही की मौत, माड़र में मातमी सन्नाटा

खगड़िया। भागलपुर में पदस्थापित खगड़िया के मोरकाही थाना अंतर्गत माड़र उत्तरी गांव के सिपाही मोहन कुमार उर्फ मधु की हादसा में मौत पर खगड़िया एसपी मीनू कुमारी द्वारा भागलपुर एसपी से बात कर पूरी जानकारी ली गई। डीएम आलोक रंजन घोष द्वारा भी सिपाही की दर्दनाक मौत पर दुख व्यक्त किया गया है। इधर, हादसा में सिपाही की मौत बाद उक्त गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।

छह भाइयों में मधु सबसे छोटा था। आठ साल पहले उसने पुलिस में बहाल होकर सेवा करने का संकल्प लिया था। पड़ोस के सुधांशु कुमार ने बताया कि सिपाही को एक लड़का और एक लड़की है। रात में ही थाना प्रभारी राजीव कुमार द्वारा स्वजनों को सूचना दी गई थी। हादसा बाद ही सिपाही के एक मित्र ने भी स्वजन को फोन कर हादसा की जानकारी दी थी। दोपहर बाद सिपाही का शव माड़र उत्तरी गांव पहुंचा। जहां सामाजिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद लोगों द्वारा दाह संस्कार को लेकर संसारपुर घाट शव को ले जाया गया। सिपाही के अंतिम यात्रा में कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन का असर भी दिखा। काफी कम लोग घाट पर गए और सिपाही के शव का अंतिम संस्कार कराया।

इधर, जाप किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोहर कुमार यादव, युवा शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी, जिलाध्यक्ष चंदन सिंह, सुनील चौरसिया, किशोर दास, शिवराज यादव आदि ने सिपाही की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार