चैती छठ का पहला अर्घ्य आज , लॉक डाउन के कारण घर में ही दिया जायेगा सूर्य को अर्घ्य

30 Mar, 2020 02:58 PM | Saroj Kumar 3136

आज चैती छठ है और छठ करने वाले अपने घरों में छठ की उपासना करने वाली महिलाएं पूजा कार्य कर रही हैं आज छठ पर्व का पहला अर्घ्य होगा। बिहार में इस पर्व की विशेष महत्ता है और लोग अपने घरों में डूबते हुए सूरज को आर्ध्य डालेंगे।


भारत में लोक गाउन की स्थिति को देखते हुए सभी अपने अपने घर के छत ऊपर ही सूर्य को जल अर्पण करेंगे। वहीं कुछ लोग पास के बने हुए घाट पर जाकर इस पूजा को सफल करेंगे हालांकि आपस में सामाजिक दूरी को भी बरकरार रखा जाएगा।


रविवार को व्रतियों ने खरना किया और आज अष्टभुज को परिवार सहित जल अर्पण करेंगे। छठ पर्व होने के बावजूद भी बाजारों में इतनी भीड़ देखने को नहीं मिल रही है लोग आवश्यकतानुसार सामान को खरीदकर उपयोग में ला रहे हैं आवश्यक चीजों के लिए ही दुकानें खुली हैं। 
अधिकतर लोग अपने घर पर हैं इस पूजा को संपन्न कर रहे हैं ऐसी स्थिति में सामाजिक दूरियां बरकरार रहेगी और लॉक डाउन के नियम का उल्लंघन नहीं होगा।

अन्य समाचार