पंचायतों के मोबाइल ग्रुप पर शेयर करें जानकारी

संवाद सूत्र पिपरा (सुपौल) : थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला के द्वारा प्रखंड के सभी पंचायतों के मुखिया एवं सरपंच से मदद लेकर सभी पंचायत में बेरियर लगाया गया है। आने-जाने वाले व्यक्ति को डिटॉल साबुन से हाथ धुलाकर ही घर जाने की अनुमति दी जाती है। थानाध्यक्ष ने सभी पंचायत घूम कर लोगों से आग्रह किया कि सभी लोग अपने घर में रहें और कहीं जरूरत की वस्तु लेने जाते हैं तो 1 मीटर दूरी का ख्याल रखें। थानाध्यक्ष ने बताया सभी पंचायत के मुखिया, सरपंच एवं गणमान्य व्यक्तियों की मोबाइल का एक ग्रुप बनाया गया है, जो समय-समय पर एक दूसरे को जानकारी देगा। उन्होंने बताया इस ग्रुप में प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी सहित सभी मीडिया को भी जोड़ा गया है। मुखिया व सरपंच से आग्रह किया है कि कोई भी व्यक्ति कहीं अन्य प्रदेश से आते हैं तो उनकी सूचना ग्रुप पर दें। उन्होंने गांव मोहल्ले घूम कर लोगों को संदेश दिया कि घर की लक्ष्मण रेखा ना लांघें। इसका पूरा ख्याल रखना है। आपकी सजगता और सतर्कता भारत को बचाएगा। पुलिस आपकी सेवा में है, आप नियमों का उल्लंघन न करें।

जरूरतमंदों के लिए बनाया नागरिक राहत कोष यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार