कोरोना वायरस ने ली मशहूर सिंगर की जान, इंडस्ट्री में शोक की लहर

नई दिल्ली। नोवल कोरोनावायरस महामारी के रुप में पूरी दुनिया में फैल चुका है। दुनिया के 195 देश इस खतरनाक वायरस की चपेट में हैं। हर दिन हजारों की संख्या में संक्रमित लोगों अपनी जान गंवा रहे हैं।

इसी बीच संगीत प्रेमियों के लिए एक बुरी खबर आई है। ग्रैमी अवॉर्ड विजेता कंट्री म्यूजिक सिंगर जो डिफी का कोरोना वायरस के चलते निधन हो गया है। वे 61 साल के थे। डिफी के फेसबुक पेज पर ये घोषणा की गई थी।

इस पोस्ट में लिखा गया था कि कोरोना वायरस की जटिलता के चलते उनकी मृत्यु हुई है। डिफी ने जिस दिन ये घोषणा की थी कि वे कोरोना वायरस से ग्रस्त हैं और मेडिकल केयर ले रहे हैं, उसके दो दिनों बाद ही उनका देहांत हो गया है।
उनके निधन की खबर को उनके पब्लिसिस्ट स्कॉट एडकिन्स ने शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि डिफी का निधन नैशवाइल में हुआ है। डिफी ने 90 के दशक में कई सुपरहिट गाने गाए हैं।
बता दें कि डिफी ने सेम ओल्ड ट्रेन सॉन्ग के लिए मेर्ले हैगार्ड और मार्टी स्टुअर्ट के साथ कोलाबोरेट किया था और उन्हें इसके लिए ग्रैमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।
उनकी आखिरी सोलो एल्बम साल 2010 में आई थी। इस एल्बम का नाम ब्लू ग्रास एल्बम: होमकमिंग था। डिफी ने चार शादियां रचाई थी और उनके सात बच्चे हैं।

अन्य समाचार