लॉकडाउन के बीच दूरदर्शन का एक और तोहफा, टीवी पर लौट रहा है लोकप्रिय सुपरहीरो 'शक्तिमान'कोरोना के खिलाफ जंग में कार्तिक आर्यन ने भी दिया पीएम केयर फंड में 1 करोड़ का दान

दुनियाभर में फैले कोरोना के प्रकोप के चलते भारत में भी ऐतिहातन कड़े कदम उठाये जा रहे है। देशभर में 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित किया गया है , जो 14 अप्रैल तक लागू रहेगा। ऐसे में लोग अपने - अपने घरों में रहने के लिए मजबूर है ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने रोका जा सके।


भारतीय टेलीविजन के इतिहास के सबसे ज्यादा लोकप्रिय कार्यक्रमों में से एक रहे 'शक्तिमान' की टीवी पर वापसी हो रही है। 'शक्तिमान' के मुख्य कलाकार मुकेश खन्ना ने इस बात की पुष्टि की है। इस मुहीम से बहुत से बहुत से दर्शकों को उनका बचपन भी याद आ रहा है।

कोरोना वायरस के चलते लागू देशव्यापी बंद के दौरान दर्शकों के लिए पुराने जमाने के कई लोकप्रिय शो शुरू किए गए हैं, जिनमें 'महाभारत' और 'रामायण' भी शामिल हैं। इसके अलावा शाहरुख खान अभिनीत 'सर्कस' और रजीत कपूर अभिनीत 'ब्योमकेश बक्शी' को भी राष्ट्रीय प्रसारक और उससे जुड़े चैनलों पर प्रसारित करने की घोषणा हुई है।

मुकेश खन्ना ने टि्वटर पर रविवार को 'शक्तिमान' के पुन: प्रसारण की जानकारी दी। उन्होंने एक वीडियो क्लिप में कहा, ''एक दिन में देश के दो महाकाव्यों 'रामायण' और 'महाभारत' को देखना लॉकडाउन में रह रहे 135 करोड़ भारतीय लोगों के लिए खुशी की बात है। घर पर रहें और इसका आनंद उठाएं। इससे अच्छी खबर हो नहीं सकती। लेकिन 'शक्तिमान' के प्रशंसकों के लिए भी अच्छी खबर ला रहा हूं। 'शक्तिमान' भी जल्द आने जा रहा है।''
130 crore Indians will together get the opportunity to watch Shaktiman on DD once again. Wait for the announcement. pic.twitter.com/MfhtvUZf5y - Mukesh Khanna (@actmukeshkhanna) March 29, 2020
130 crore Indians will together get the opportunity to watch Shaktiman on DD once again. Wait for the announcement. pic.twitter.com/MfhtvUZf5y
हालांकि अभिनेता ने तारीख और समय की जानकारी अभी नहीं दी है। उन्होंने प्रशंसकों से प्रतीक्षा करने के लिए कहा है। 'शक्तिमान' का प्रसारण दूरदर्शन पर 1997 से 2005 के बीच हुआ था।

इसके बाद 2011 में 'शक्तिमान: द एनिमेटेड सीरीज' और 2013 में टेलीविजन फिल्म 'हमारा हीरो शक्तिमान' भी आई थी। ऐसी भी खबरें हैं कि खन्ना 'शक्तिमान' का सीक्वल भी लेकर आएंगे और इस पर लॉकडाउन के बाद काम शुरू हो जाएगा।
कोरोना के खिलाफ जंग में कार्तिक आर्यन ने भी दिया पीएम केयर फंड में 1 करोड़ का दान

अन्य समाचार