कृषि यंत्रों की दुकानों को खोलने की मिली छूट

दरभंगा। लॉकडाउन आदेश की परिधि से कृषि कार्य को मुक्त रखा गया है। अभी रबी फसल कटनी का समय है। फसल की कटनी समय पर नहीं होने पर फसल के बर्बाद हो जाने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है। फसल कटनी एवं थ्रेसिग करने में कृषि यंत्रों की आवश्यकता पड़ती है। इसको लेकर जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने फसल कटनी में उपकरणों की आवश्यकता एवं पशु चारा के परिवहन एवं उपलब्धता को नियमित करने को ले जिला कृषि पदाधिकारी (मोबाइल नंबर 9431818745) एवं जिला पशुपालन पदाधिकारी (मोबाइल नंबर 9430533734) को पास निर्गत करने के लिए प्राधिकृत किया है। डीएम ने बताया कि लॉकडाउन से कृषि कार्य बाधित नहीं होंगे। किसान शारीरिक दूरी का पालन करते हुए फसल कटनी का कार्य करा सकते है। बताया गया कि लॉकडाउन के कारण कृषि यंत्रों की आपूर्ति एवं बिक्री कार्य नहीं हो पा रहा है। इसलिए राज्य आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में कृषि यंत्रों के आपूर्तिकर्ताओं और विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों को भी कृषक हित में खोले जाने की छूट दी गई है। इस आदेश के जारी होने के बाद अब किसानों को सभी कृषि यंत्रों की उपलब्धता सुगम हो जाएगी।

यात्रा वृतांत के आधार पर विदेश से लौटे लोगों की ट्रैकिग यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार