सिंगर कनिका कपूर की सेहत में सुधार

नई दिल्ली। सिंगर कनिका कपूर कोरोना वायरस के चलते काफी वक्त से हॉस्पिटल में भर्ती हैं। हाल ही में खबरें आई थीं कि सिंगर की सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ है और उनकी तबीयत ठीक नहीं है। लेकिन अब संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के डायरेक्टर डॉक्टर आर.के धीमन ने कनिका की सेहत को लेकर अपडेट दिया है।

कनिका कपूर की हाल में फिलहाल सुधार है। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। इसके साथ ही ट्वीट में यह भी जानकारी दी गई है कि वह अब नॉर्मल खाना-पीना ले रही हैं। इसके अलावा डॉक्टरों ने कनिका कपूर के खराब कंडीशन को लेकर मीडिया में चल रही खबरों को गलत बताया है।
बता दें कि उनके लेटेस्ट और चौथे रिपोर्ट में भी कोरोना पॉजिटिव की खबर आई थी, जिसके बाद कहा जा रहा था कि उनके परिवार वाले उनकी हेल्थ को लेकर बेहद परेशान हैं। बताया जा रहा था कि कनिका कपूर के परिवार के लोगों का कहना था कि वह शायद ट्रीटमेंट को रिस्पॉन्ड नहीं कर रहीं और अब पूरी फैमिली उन्हें लेकर काफी परेशान है। खबर थी कि फैमिली उन्हें एयरलिफ्ट की मदद से कहीं और ट्रीटमेंट के लिए ले जाने की डिमांड कर रही है। हालांकि, SGPGI के डॉक्टर्स कह रहे थे कि कनिका की कंडिशन स्टेबल है। वह पहले से बेहतर हैं।

अन्य समाचार