राजकुमार राव ने कुछ ऐसा किया, फैन्स कर रहे है उनकी तारीफ

नई दिल्ली। बॉलीवुड स्टार्स कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में मदद देने के लिए सामने आ रही है। पीएम केयर्स फंड और कोरोना के लिए बनाए गए अन्य राहत कोष में दिल खोलकर मदद दे रहे है। अक्षय कुमार, कपिल शर्मा सहित कई स्टार्स ने दान दिया है।

इस बीच ये खबर आ रही है कि, कोरोना के खिलाफ जंग में एक्टर राजकुमार राव ने पीएम केयर्स फंड, महाराष्ट्र सीएम राहत कोष और फ़ूड डिलीवरी कंपनी जोमेटो में काम करने वालों के परिवारों के लिए भी दान दिया है। राजकुमार राव ने कितने रुपए दिए हैं, अभी तक इस बारे में कोई जानकारी सामने नही आई है।
राजकुमार ने रविवार को ट्वीट करते हुए लिखा, " कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में साथ आने का समय है। मैंने अपनी ओर से थोड़ा किया है। प्रधानमंत्री राहत कोष, सीएम राहत कोष और जोमेटो फीडिंग इंडिया के लिए दान किया है। आप जितना कर सकते हैं करें। देश को हमारी जरूरत है। जय हिंद।'
It's time to stand together & to help our administration in this fight against Coronavirus. I've done my bit..Donated to #PMReliefFund #CMReliefFund and to #ZomatoFeedingIndia to help feed families in need. Please support in whatever way you can. Our Nation Needs Us. Jai Hind??❤️
- Rajkummar Rao (@RajkummarRao) March 29, 2020
फिर क्या राजकुमार राव के इस ट्वीट के बाद फैन्स उनकी तारीफ कर रहे है। सभी फैन्स को उनके अमाउंट को नहीं बताने पर उनकी तारीफ हो रही है।
एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि चैरिटी करने का अच्छा तरीका है। इसके पीछे पूरी तरह से केयर करना है। कोई दिखावा नहीं। रुपए के बारे में जानकारी नही देना ये सही बात है। राजकुमार आप के ऊपर गर्व है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि बहुत बढ़िया राजकुमार राव। आपने रुपए नहीं बताकर अच्छा काम किया।
Corona impact : आइसोलेशन में गए बिग बी,सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट कर साझा की जानकारी

अन्य समाचार