भू विवाद में चली गोली

पूर्णिया। सरसी थाना अंतर्गत चंपावती पंचायत के बालू टोल तीनटोलिया गाव में सोमवार को भू विवाद के कारण गोली चलने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि तीन टोलिया गाव में लंबे समय से दो पक्षों के बीच भू विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि इस विवाद में एक पक्ष के व्यक्ति के पाव में गोली लगी है। गोली किसके द्वारा चलाई गयी है यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। लेकिन घायल व्यक्ति को सरसी पुलिस द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल पूर्णिया भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से परहेज कर रही है।

13 संदिग्ध मरीजों के लिए गए सैंपल यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार