B'day Special: 'बालिका वधु' से मशहूर हुई थीं ये अभिनेत्री, बदमाशों को भी सिखा चुकी हैं सबक

टीवी अभिनेत्री माही विज एक अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाती हैं। 1982 को दिल्ली में जन्मीं माही ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। माही ने कई म्यूजिक एल्बम में भी काम किया है। उन्हें पहचान मिली सीरियल 'लागी तुझसे लगन' से। इसमें उन्होंने 'नकुशा' का किरदार निभाया था। माही के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

मशहूर सीरियल 'बालिका वधु' में भी माही नजर आई थीं। सीरियल में उनके काम को काफी सराहा गया। इसके अलावा डांसिंग रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा-4' और 'नच बलिए-5' में वह अपना डांसिंग टैलेंट देखा चुकी हैं। उन्होंने मलयालम फिल्म 'अपरचितन' (2004) भी किया है। माही ने स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 5 में हिस्सा लिया था।
साल 2011 में माही विज ने अभिनेता जय भानुशाली के साथ गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी और बाद में इसका खुलासा हुआ था। शादी के नौ साल बाद साल 2019 में माही ने बेटी को जन्म दिया। बेटी के जन्म के बाद कपल की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
जय और माही ने पहले से ही दो बच्चों को गोद लिया हुआ है। दोनों बच्चे अपने माता-पिता के साथ रहते हैं। जय और माही उनकी पढ़ाई से लेकर सारी जरूरतों का खर्चा उठाते हैं। ये दोनों बच्चे उनके केयरटेकर के हैं।
मई 2017 में माही विज उस समय चर्चा में आईं जब मुंबई के एक नाइट क्लब में उनके साथ छेड़छाड़ हुई थी। माही अपने पति जय भानुशाली और अपने दोस्त के साथ क्लब गई थीं। वहां उन्हें एक लड़के ने पीछे से पकड़ने की कोशिश की। माही डरी नहीं और उन्होंने उस शख्स को दो जोरदार तमाचे जड़ दिए। इसके बाद वह जय को यह बात बताने गईं। जब तक जय वहां आते तब तक वह शख्स वहां से भाग चुका था।

अन्य समाचार