आइसोलेशन वार्ड में रखे गए बाहर से आए 26 लोग

कैमूर। भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के नौ विद्यालयों में बनाए गए आइसालेशन वार्ड में कुल 26 बाहर से आए लोगों को रखा गया है। जानकारी के अनुसार भगवानपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के नौ विद्यालय में बनाए गएआइसोलेशन वार्ड में बाहर से आए 26 लोगों की मेडिकल टीम द्वारा जांच करने के बाद रखा गया है। हालांकि बाहर से आए सभी लोगों की जांच करने पर कोई संदिग्ध नहीं मिला। जांच के बाद उक्त सभी 26 लोगों को 14 दिन के लिए आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। मंगलवार को बीडीओ मयंक कुमार सिंह ने मध्य विद्यालय भगवानपुर में बनाए गए वार्ड का जायजा लिया और बाहर से आने वाले लोगों के बारे में जानकारी प्राप्त की। बताया गया कि मध्य विद्यालय भगवानपुर में दिल्ली से आए नौ युवकों को जांच करा कर रखा गया हैं। बीडीओ ने सभी लोगों से आपस में दूरी बना कर रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि 14 दिन तक यहां रहने के बाद कोरोना का कोई लक्षण नहीं पता चला तो आपलोगों को घर भेज दिया जाएगा। इस दौरान भगवानपुर पंचायत के मुखिया गब्बर मियां, एचएम अरविद सिंह उपस्थित रहे। वहीं इस संबंध में पूछे जाने पर बीडीओ ने बताया कि प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में आइसोलेशन वार्ड में अब तक बाहर से आने वाले 26 लोगों को रखा गया है। उन्हें खाने-पीने की व्यवस्था घर वालों की तरफ से करना होगा। बाकी व्यवस्था प्रशासन की तरफ से की जाएगी। उन्होंने बताया कि भगवानपुर पंचायत में नौ, जैतपुर कला में तीन, मोकरम में शुन्य, टोड़ी में तीन, कसेर में शुन्य, सरैयां में एक, रामगढ़ में चार, पहड़ियां पंचायत में पांच व पढ़ौती पंचायत में बाहर से आए एक व्यक्ति को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।

अगलगी से झोपड़ी में बंधी गाय की मौत, दो मवेशी झुलसे यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार