लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले दस गिरफ्तार

लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों की अब खैर नहीं है। इसके पुलिस पुलिस-प्रशासन द्वारा अब सख्ती से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में पुलिस प्रशासन ने जिले में चार प्राथमिकी दर्ज करा दस लोगों को अभियुक्त बना गिरफ्तार किया है।

एसपी सत्यवीर सिंह के अनुसार लॉकडाउन को और प्रभावी बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने मुख्य सड़क से लेकर गलियों तक कार्रवाई प्रारम्भ कर दी है। उन्होंने बताया कि अनावश्यक सड़क पर चहलकदमी करने व लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में जिले में चार प्राथमिकी दर्ज की गई है। डेहरी नगर थाने में एक, बिक्रमगंज में दो व सासाराम नगर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। बताया कि डेहरी नगर थाना व सासाराम में प्राथमिकी दर्ज कर चार-चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। डेहरी में गिरफ्तारी जमुहार स्थित नारायण मेडिकल अस्पताल के समीप से हुई है। जबकि सासाराम में धान गोला स्थित एक कपड़ा दुकान के चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी लॉकडाउन के दौरान दुकान खोल कर बैठे थे। कहा है कि सभी थानाध्यक्षों को लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है। कहा कि आवश्यक कार्य के लिए बाइक पर एक और कार में दो से अधिक लोग सवारी नहीं कर सकेंगे। उल्लंघन करने पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विदेश से आए लोगों का नए सिरे से सत्यापन करने में जुटे अधिकारी यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार