Corona से डर लगता है, मेरे पिता महेश भट्ट 70 साल के हैं, चेहरे पर हाथ लगाते हैं- आलिया भट्ट

आलिया भट्ट इन दिनों आइसोलेशन में रहकर भी काफी चर्चा में हैं। आलिया भट्ट की बीते दिन एक तस्वीर वायरल हुई थी। जहां पर वह रणबीर कपूर के साथ नजर आईं।

मालूम होता है कि दोनों लॉकडाउन होकर एक साथ समय बिता रहे हैं। लेकिन इस बीच आलिया भट्ट ने एक इंटरव्यू में अपना दर्द जाहिर किया है। आलिया कोरोना वायरस के बढ़ते हुए प्रभाव से बेहद परेशान हैं।
इसे लेकर वह अपने पिता की सेहत को लेकर काफी चिंता में हैं। गौरतलब है कि कोरोना के मामले तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट अनुसार इस खबर को लिखे जाने तक संक्रमितों की संख्या 1251 तक पहुंची है। बीते 24 घंटे में 227 नए मरीज मिले हैं। फिलहाल चलिए जानते हैं कि आलिया ने क्या कहा है।
हाल ही में एक इंटरव्यू में आलिया भट्ट ने खुलासा किया है कि वह इस समय बेहद परेशान हैं। उनकी चिंता की वजह पिता महेश भट्ट हैं। जिनकी उम्र अब 70 साल से अधिक हो चुकी है। कोरोना का कहर 60 साल से अधिक लोगों पर सबसे पहले पड़ रहा है।
आलिया भट्ट आलिया भट्ट कोरोना के चलते आइसोलेशन में
बता दें कि आलिया भट्ट कोरोना के चलते आइसोलेशन में हैं। अपने पिता से दूर भी हैं। ऐसे में वह पिता की तबीयत को लेकर काफी चिंतित हैं। इसका खुलासा उन्होंने एक इंटरव्यू में किया। आलिया ने राजीव मसंद से बाचतीत में अपनी परेशानी साझा की।
आलिया भट्ट मेरे पिता 70 साल के हैं- आलिया भट्ट
आलिया भट्ट ने बातचीत में कहा कि वह 70 साल से ज्यादा की उम्र के हैं। जिसके चलते मैं लगातार उनकी सेहत को लेकर फिक्रमंद रहती हूं। मैं उन पर हमेशा चिल्लाती रहती हूं कि अपने चेहरे पर हाथ मत लगाइए। ये मत करिए वो मत करिए।
आलिया भट्ट पिता महेश भट्ट को आलिया ने किया याद
बता दें कि इससे पहले भी आलिया भट्ट सोशल मीडिया के जरिए अपने पिता के लिए चिंता जाहिर कर चुकी हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर अपलोड की थी, जिसमें उनके साथ महेश भट्ट थे। इस तस्वीर के सााथ आलिया ने बेहद खास कैप्शन भी लिखा था।
आलिया भट्ट आलिया ने कहा घर में रहो
आलिया भट्ट ने तस्वीर के साथ लिखा था कि घर में रहो और जब आप अपने पिता को याद कर रहे हों। आलिया भट्ट की इस तस्वीर पर उनके फैंस ने भी काफी प्रतिक्रिया दी थी।
आलिया भट्ट और रणबीर आलिया भट्ट और रणबीर आइसोलेशन में एक साथ
मिली जानकारी के अनुसार आलिया भट्ट फिलहाल रणबीर कपूर के साथ रह रही हैं। हाल ही में दोनों का एक वीडियो वायरल हुआ था। जहां पर दोनों घर के नीचे एक साथ नजर आए थे। ऐसा मालूम होता है कि दोनों लिव इन में रह रहे हैं।
source: filmibeat.com

अन्य समाचार