पैक्स अध्यक्ष ने बांटे मास्क और साबुन

संवाद सूत्र, टेटिया बंबर(मुंगेर): प्रखंड के गौरवडीह पैक्स अध्यक्ष मनोरंजन कुमार ने बुधवार को बर्नोली, राजाडीह, रूपौहुआ, कैसोली, बेला बांध, इटवा, जागीर दास टोला, गौरवडीह और बरसंडा सहित कई गांव में जाकर लोगों के बीच मास्क और डिटॉल साबुन का वितरण किया। वितरण करते हुए पैक्स अध्यक्ष मनोरंजन कुमार ने कहा कि करोना वायरस दुनिया में महामारी घोषित कर दी गई है। इससे बचाव के लिए सावधानी बरतना ही एक मात्र विकल्प है। लोग से पैक्स अध्यक्ष ने घरों में रहने के साथ सतर्कता बरतने की अपील की। सभी लोग लॉकडाउन का पालन करें। घर में साफ-सफाई रखें, हाथ को साबुन से लगातार धोते रहें।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार