फांसी लगा महिला ने की आत्महत्या

स्थानीय थाना क्षेत्र के चैता बहोरी ग्राम में मंगलवार की देर शाम एक विधवा ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान स्व. दीपक चौधरी की पत्नी प्रेमलता देवी के रूप में हुई है। पति दीपक की मौत चार वर्ष पूर्व हो गई थी। उसका एक पांच वर्ष का लड़का भी है। थानाध्यक्ष कामेश्वर नारायण यादव ने बताया कि महिला द्वारा फांसी लगा आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस शव को अपने कब्जे में ले मायके वालों को सूचना दे सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। घटना के कारण की तहकीकात की जा रही है।

Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार