दो डिग्री बढ़कर 36 पर पहुंचा पारा

पिछले दो दिनों में गर्मी अपना असर दिखाने लगी है। बुधवार को दिन के अधिकतम तापमान में पिछले दिन की अपेक्षा दो डिग्री बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। तापमान में हुई बढ़ोतरी के चलते दिन में तेज गर्मी का अहसास हुआ। हालांकि सुबह-शाम मौसम में ठंडक रही। सुबह के समय मौसम में ठंडक बनी हुई थी। लेकिन दोपहर बाद तेज धूप निकल आई। जिससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी। दोपहर 2 बजे तक दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया जो कि मंगलवार की अपेक्षा दो डिग्री अधिक था। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया। मार्च माह के अंतिम सप्ताह में सबसे अधिक तापमान रहा। गर्मी बढ़ने पर लोग दिन में पंखा से राहत पाने के लिए कोशिश करते रहे। रात के न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। रात का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि इससे पिछली रात का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री था। पिछले वर्ष 30 मार्च को दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम वैज्ञानिक एसके पटेल से बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि पारे में बढ़ोतरी जारी रहेगी और तेज गर्मी का अहसास होगा। दरअसल तेज गर्मी के कारण खेतों में गेहूं की फसल पक कर तैयार हो गई है। रजौली क्षेत्र में हार्वेस्टर मशीन नहीं रहने के कारण किसानों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

कोरोना के कहर से फसलों की नहीं हो पा रही कटाई यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार