बॉलीवुड के इस शख्स ने आज से कई साल पहले अजय देवगन को लेकर की थी ये भविष्यवाणी, आज निकली सच

आज बॉलीवुड में सिंघम के नाम से मशहूर अभिनेता अजय देवगन का जन्मदिन हैं। तो जाहिर है कि इस खास मौके पर अजय देवगन को बधाईयां देने वालों तो तांता लग गया होगा। इससे इतर आज हम आपको अभिनेता अजय देवगन की फिल्मी करियर के बारे में बताने जा रहे है। आज यानी 2 अप्रैल अजय देवगन ने अपनी के 51 बसंत पूरे कर लिए है। इसमे कोई दो राय नहीं है कि अजय देवगन आज बॉलीवुड की इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम है। उन्होंने अपने अभिनय करियर के दौरान एक से एक कई शानदार फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्मों को लोग पसंद करते है। अजय देवगन पिछले करीब 30 दशक से फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए है। हालांकि इसके लिए अजय देवगन ने काफी कड़ी मेहनत की है। अजय देवगन ने फिल्म 'फूल और कांटे' से अपने अभिनय करियर की शुरूआत की थी। अजय देवगन के ये फिल्म कैसे मिली इसके पीछे एक दिलचस्प कहानी है। अजय देवगन की फिल्म 'फूल और कांटे' को निर्माण फिल्ममेकर कुक्कू कोहली ने किया था। इस फिल्म को लेकर वो उस वक्त कई बड़े अभिनेताओं के पास गए थे लेकिन बात नहीं बनी। इसी बीच एक दिन वो अपने दोस्त वीरू देवगन के साथ बैठे थे और अपनी कहानी सुना ही रहे थे कि उनकी नजर एक दीवार पर पहुंची, जहां पर एक तस्वीर टंगी थी। उस तस्वीर को देखते ही उन्होंने कहा कि ये लड़का मेरी फिल्म का हीरो बनेगा। जो तस्वीर टंगी थी वो अजय देवगन की थी। उस वक्त अजय देवगन अभिनेता नहीं बल्कि डायरेक्टर बनने की चाह रह थे। लेकिन कहते हैं ना की ​जो किस्मत में लिखा होता है वहीं होता है। उस वक्त अजय देवगन को समझ नहीं आ रहा था कि वो क्या करें। जब ये बात अजय देवगन ने अपने दोस्तों को बताई तो सभी उनका मजाक उड़ा रहे थे। लेकिन एक लड़की थी जिसने अजय का सपोर्ट किया था। वो बॉलीवुड की जानी-मानी कोरियोग्राफर फराह खान थी। फराह खान ने कहा था, 'अजय तू एक दिन बड़ा स्टार बनेगा। तुझमें कुछ बात है, जो और किसी में नहीं है।' फराह की ये बात सच निकली और आज अजय देवगन बॉलीवुड के बड़े स्टार है।

अन्य समाचार