ट्विटर और व्हाट्सएप से पुलिस पहुंचा रही जरुरतमंदों को मदद

मुंगेर। लॉकडाउन में आमलोगों को हो रही परेशानी और समस्याओं को लेकर मुंगेर पुलिस लगातार अनूठी पहल कर लोगों की मदद कर रही है। लोगों को परेशानी न हो इसके लिए एसपी लिपि सिंह ने छह दिन पूर्व हेल्पिग हैंड्स ग्रुप बनाया था। यह छह दिनों से लगातार लोगों तक सुविधा पहुंचा रही है। अब एसपी लिपि सिंह ने एक और नई पहल की है। लॉकडाउन के दौरान लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो इसके लिए हेल्पिग हैंड्स हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। जारी किए गए हेल्पिग हैंड्स के व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9471099035 पर लोग अपनी समस्याओं से अवगत करा कर मदद ले सकते हैं। व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 24 घंटे कार्यरत रहेगा तथा इस पर लोग अपने साथ हो रही परेशानियों और समस्याओं को व्हाट्सएप मैसेज के जरिए शेयर कर सकते हैं।

कोरोना के खिलाफ जंग के लिए एक रुपये में तैयार हो रहा हथियार यह भी पढ़ें
एसपी ने बताया कि लोगों की परेशानी को देखते हुए मुंगेर पुलिस सोशल मीडिया पर भी सक्रिय है। हेल्पिग हैंड्स के व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर के अलावा परेशानी में फंसे लोग ट्विटर पर भी पुलिस को परेशानियों से अवगत करा मदद ले सकती है। मुंगेर पुलिस के ट्विटर हैंडल पर लोग आवश्यक सूचना पहुंचा सकते हैं। जरूरतमंद लोगों को पुलिस 24 घंटे सुविधा उपलब्ध कराने को संकल्पित है। एसपी ने लोगों से लॉकडाउन के दौरान घरों में रह कर परिवार समाज व देश को बचाने की अपील की।
......
हेल्पिग हैंड्स ग्रुप शहर में पहुंचा रही मदद
लॉकडाउन आदेश के तुरंत बाद ही लोगों की परेशानी को देखते हुए एसपी लिपि सिंह ने हेल्पिग हैंड्स नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था। इस ग्रुप में पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ कुछ समाज सेवियों को शामिल किया गया। ग्रुप बनाए जाने के बाद से रोजाना 1000 से अधिक लोगों के बीच फूड पैकेट का वितरण किया जा रहा है। इसके अलावा सूखा राशन, फल व दवाई भी ग्रुप द्वारा कई लोगों को मुहैया कराया गया है। हेल्पिग हैंड्स के हेल्पलाइन नंबर पर एसपी ने लोगों से सिर्फ मैसेज भेजने की अपील की है, ताकि अधिक से अधिक लोगों की समस्याओं का समाधान हो सकें।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार