गरीबों के बीच पैक्स अध्यक्ष ने बांटी खाद्य सामग्री

कोरोना महामारी को लेकर किए गए लॉकडाउन के बाद उत्पन्न स्थिति पर हर कोई नजर रख रहा है। कोई भूखा न रहे इसको लेकर लोगों ने हाथ बंटाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को मुख्यालय की पंचायत रामगढ़ में यह कार्य पैक्स अध्यक्ष राजीव सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने गांव के सार्वजनिक स्थल पर शारीरिक दूरी को ध्यान में रखते हुए जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री दिया। जिसमें रामगढ़ व गोड़सरा के अलावा बाजार के फुटपाथ पर जीवन बसर करने वाले लोगों को भी लाभ मिला। पैक्स अध्यक्ष राजीव सिंह ने अपने पास से यह कार्य किया। उन्होंने बताया कि यह खाद्यान्न सामग्री पांच सौ लोगों के बीच वितरित की गई। प्रत्येक व्यक्ति को पांच किलो चावल, आटा, दाल, नमक के अलावा हाथ धोने के लिए साबुन भी दिया गया। उन्होंने कहा कि पंचायत का कोई भी गरीब लोगों का चूल्हा बंद नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान कई सामाजिक लोग मौजूद होकर इस कार्य में सहयोग किए।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार