चिकित्सक देंगे दूरभाष पर कोरोना से बचाव की जानकारी

संवाद सहयोगी, किशनगंज : समाहरणालय स्थित सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में निजी नर्सिंग होम संचालकों के साथ बैठक हुई। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि कोरोना वायरस से बचाव को लेकर अब चिकित्सक द्वारा दूरभाष पर लोगों को चिकित्सकीय सलाह दिए जाएंगे। यह जानकारी शुक्रवार को जिलाधिकारी आदित्य प्रकाश ने दी।

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव संबंधित जानकारी देने के लिए दस चिकित्सकों को जिम्मेदारी दी गई है। इनमें डॉ. विजय कुमार (9431260106) से सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक, डॉ. एम.एम. हैदर (9334509220) से सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक, डॉ. राजीव कुमार (9431094036) से सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और डॉ. संजीव कुमार ( 9431267870) सुबह 11 बजे से देापहर एक बजे तक चिकित्सकीय सलाह देंगे। इसी तरह डॉ. तनवीर अहमद ( 9431260330) सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक, डॉ. शिव कुमार ( 9661552221) सुबह 11 बजे से दोपहर दोपहर दो बजे तक, डॉ. भारत प्रसाद (8544283777) देापहर 12 बजे से दोपहर एक बजे तक, डॉ. अभय कुमार ( 9304735643) सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक, डॉ. जकी अख्तर ( 9973866466) सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और डॉ. अतुल बैद (9939591515) संध्या छह बजे से लेकर संध्या सात बजे तक चिकित्सकीय सलाह देंगे।
पीएचसी प्रभारी के नेतृत्व में बनाई गई चार टीमें यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार