लगातार दूसरे दिन जारी रहा शहर को सैनिटाइज करने का काम

गोपालगंज : थावे के बाद उचकागांव व भोरे में कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। इस बीच शुक्रवार को भी पूरे शहर को सैनिटाइज कराने का काम जारी रहा। नगर परिषद ने अग्निशमन दस्ते के वाहन से शहर के कई इलाजों के दवा का छिड़काव किया। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि पूरे शहर को सैनिटाइज करने का अभियान शुरू किया गया है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर, एसडीओ कार्यालय सहित सभी कार्यालय में छिड़काव किया गया। इसके साथ ही शहर के सभी मुख्य मार्ग पर भी छिड़काव किया जा रहा है।

18 मार्च के बाद विदेश से लौटे सभी लोगों की होगी जांच यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार