Mi Air 2S Truly Wireless Earphones को लाँच किया जा चुका है, जानें इसके बारे में

Mi Air 2S Truly Wireless Earphones को लाँच कर दिया गया है और इसको चीन में लाँच किया गया है। इसकी कीमत चीन में लगभग 4200 रूपये है। इसको भारत में कब पेश किया जायेगा, इसके बारे में जानकारी नही दी गई है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसको भारत में जल्द पेश किया जा सकता है। इसकी भारत में कीमत क्या होगी, इसके बारे में अभी कोई खबर नही आयी है, अब इसके बारे में आपको अन्य जानकारी देते है-

अब इसके फीचर्स के बारे में जानकारी देते है तो इसमें 5 घंटे की बैटरी लाइफ दी गई है। चार्जिंग केस के साथ 24 घंटे बिताया जा सकता है। इसके अलावा इसमें चार्जिंग केस ची स्टेंडर्ड वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा इसमें डुअल कोर चिपसेट का उपयोग किया गया है। अब इसके बारे में अन्य जानकारी भी देते है।
इस ईयरफोन में कनेक्शन स्टेबल है। इसके अलावा इसमें LHDC Bluetooth डीकोडिंग को मीयूआई सिस्टम को ऑप्टिमाइज़ कर सकते हो। इसके अलावा इसमें लो लेटेंसी मोड दिया गया है। इसमें डुअल माइक्रो फोन इनवायरमेंटल नॉयज़ कैंसिलेशन दिया गया है। इसको व्हाइट रंग में उतारा गया है। इसकी डिजाइन भी खास दी गई है।

ईयरबड्स को फोन से जोड़ा जा सकता है इसके बाद इस में गाने सुन सकते हो। इसके अलावा इस में बिल्ट इन ऑप्टिकल इंफ्रारेड सेंसर दिया गया है। इसके कनेक्टिविटी फीचर की बात करें तो इसमें ब्लूटूथ 5 वर्जन दिया गया हैं। इसके वजन की बात करें तो इसका वजन 4.5 ग्राम का दिया गया हैं।

अन्य समाचार