एक सप्ताह में बाहर से आए 1057 प्रवासी मजदूर

सहरसा। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों में मजदूरी कर रहे 1057 मजदूर एक सप्ताह के अंदर जिला वापस पहुंचे। इनलोगों को सभी पंचायतों में स्थित क्वारंटाइन केन्द्र में रखा गया है। 14 दिनों तक इनलोगों को प्रशासन द्वारा भोजन की व्यवस्था की गई है। तथा मोबाइल एप के जरिए इनलोगों के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार 30 मार्च से अबतक नवहट्टा प्रखंड के 86, सौरबाजार प्रखंड के 59, सोनवर्षा प्रखंड के 68, महिषी प्रखंड के 152,सत्तरकटैया प्रखंड के 25, कहरा प्रखंड के 45, सलखुआ प्रखंड के 122, सिमरीबख्तियारपुर प्रखंड के 305 , बनमा इटहरी प्रखंड के 43 लोग बाहर से आए। प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारीनुसार पतरघट प्रखंड का एक भी प्रवासी इस दौरान वापस नहीं आया। इन सभी लोगों की स्क्रीनिग पश्चात संबंधित पंचायत के क्वारंटाइन सह आइसोलेशन केन्द्र में भेज दिया गया है। अन्य जिले से संबंधित आए मजदूरों को संबंधित जिला में भेज दिया गया है। जिले के सभी प्रखंडों में कुल 120 क्वारंटाइन केन्द्र सह आइसेलेशन केन्द्र में 1129 लोग रह रहे हैं। जबकि भिक्षुक और अन्य परिवारों को मिलाकर कुल 1221 लोगों को इन केंद्रों में भोजन मिल रहा है।
स्वच्छता किट का वितरण यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार